कानपुर
के आनंदपुरी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर में चल रही कार्रवाई में अब एक ट्रक को मंगाया गया है. माना जा रहा है कि इसी ट्रक में बक्से भरकर ले जाए जाएंगे. इन सबके बीच कारोबारी के बेटे को टीम अपने साथ ले गई है. कारोबारी के बेटे को टीम कहां पर ले गई है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. चर्चा है कि कारोबारी के दो बेटों को टीम अपने साथ ले गई है.इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर फिलहाल दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी है. छापे से जुड़ी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई हैरान दिख रहा है. हालांकि, इन वायरल फोटो की एबीसी न्यूज पुष्टि नहीं करता है. अलमारियों के अंदर नोटों को ऐसे रखा गया था, जिससे कि इन्हें आराम से कहीं भी कोरियर से भेजा जा सके.
सूत्रों का दावा है कि आयकर विभाग के अफसर यहां पर नोट गिनने की चार मशीनों को लेकर पहुंचे थे लेकिन शुक्रवार सुबह एसबीआइ की कल्याणपुर शाखा से नोट गिनने की एक और मशीन मंगाई गई. चर्चा है कि नोट गिनने में एसबीआइ के अधिकारियों को भी बुलाया गया है. नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इन्हें गिनने में लगी मशीन भी हांफने लगी हैं. इन सबके बीच दोपहर में एक लोडर को भी आनंदपुरी में मंगाया गया. वहीं, आयकर विभाग के अफसर कारोबारी के बेटे को अपने साथ ले गए हैं. कारोबारी के बेटे को लेकर टीम कहां गई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है.
2021-12-24
