मोदी जी 28 तारीख को रैली स्थल से ही,पेट्रोलियम पदार्थों की 350 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे

कानपुर l मोदी जी 28 तारी ख को रैली स्थल से ही,पेट्रोलियम पदार्थों की 350 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
उक्त पाइपलाइन एवं उक्त संयंत्र का अग्रिम निरीक्षण, मोदी जी के आगमन के पूर्व आज माननीय मंत्री रामेश्वर तेली जी ने इंडियन ऑयल के डिपो भौति में जाकर किया ।मंत्री जी उक्त स्थल पर भी गए, जहां पर 350 किलोमीटर की पाइप लाइन का अंतिम छोर है, जो ब्लैक कोटेड एंड रेड कोटेड और वाइट कोटेड के अंतर से अंतिम छोर को इंडिकेट करती है।
इंडियन आयल के अधिकारियों भूपेंद्र जी ने माननीय मंत्री जी को बताया कि यह पाइप लाइन मध्य प्रदेश से चलकर यूपी के 05 जिलों,ललितपुर से प्रवेश करके उरई जालौन कानपुर देहात होती हुई कानपुर नगर तक आ रही है। जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ, बिहार तक पाइप लाइन द्वारा तेल की नई लाइन से, अब अधिक फ़ोर्स के साथ सप्लाई प्रारंभ होगी। जिसके अंडरग्राउंड पाइप की ब्लैक कोटिंग (पाइप लाइन को डैमेज होने से बचाने वाली कोटिंग) की आयु सीमा मिनिमम 30 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक सुरक्षित रहती है।
जिसके उद्घाटन के पूर्व,आज अधिकारियों के साथ रामेश्वर तेली जी ने पूरी पाइपलाइन के साथ ही,पूरे संयंत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
उक्त स्थलीय निरीक्षण में रामेश्वर तेली जी के साथ उत्तर प्रदेश के संबंधित विभाग के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी तथा इंडियन आयल के उक्त केंद्र के इंचार्ज भूपेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *