कानपुर l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कानपुर की 28 दिसंबर की निराला नगर रेलवे मैदान में होने वाली रैली के लिए व्यवस्था संबंधी बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय में ली। बैठक में उन्होंने व्यवस्था संबंधी टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि हम सभी को 28 दिसंबर को रेलवे मैदान निरालानगर में सारी व्य
वस्थाओं को सही तरह से निभाना है। उन्होंने पूरी व्यवस्था को यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, जल, स्वच्छता, अतिथि, साज सज्जा, मीडिया, सोशल मीडिया, आई टी आदि भागों में बांटकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। हर भाग का एक प्रमुख है उसके साथ आवश्यकता अनुसार टीम बनाकर काम काम करने को बोला। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने का आश्वासन दिया। प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री राजेश भदौरिया, क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर, जिलाध्यक्ष डॉ बीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, दीप अवस्थी, जिला महामंत्री गण शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, राम बहादुर यादव, अवधेश सोनकर, जीतेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
2021-12-24
