दुल्हन की तरह सजे शहर के चर्च

कानपुर । प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर शहर की सभी चर्चों में साफ सफाई, लाइटिंग करके सजाया गया कोविड-19 एवं ओमीक्रोन जैसी भयानक बीमारियों को देखते हुए एवं सरकार की गाइडलाइन को मानते हुए रात्रि में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्च के पादरियों ने आने वाले लोगों पर रोक लगा दी! केवल दिन में ही प्रार्थनाएं होंगी इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक चेयरमैन संजीव साइलस ने कहा कि यीशु के जन्मदिन पर सभी शहर वासियों को मुबारकबाद देते हैं प्रभु यीशु से कामना करते हैं कि समाज में फैली बुराइयों का खात्मा हो भाईचारा बना रहे। यीशु की पैदाइश एक मैसेज है लोगों तक पहुंचाने का की भलाई करके बुराई को हराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *