सुशासन दिवस के रूप में बाइक रैली को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

आज अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में बाइक रैली को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया विधायक ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल पनकी,रतनलाल नगर, लाजपत नगर तथा रामलला नगर मंडल में रैली निकालकर के बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर ,आज सुशासन दिवस की आम जनता को बधाई दी।
विधायक ने बताया कि आज रैली के माध्यम से मोदी जी की 28 तारीख की रैली के लिए आम जनता को आमंत्रित भी किया आम जनता ने जगह-जगह बाइक रैली का पुष्प आदि वर्षा करके और अभिवादन करके भारी उत्साह के साथ अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया।उक्त आशीर्वाद बाइक रैली के माध्यम से मोदी जी और योगी जी तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता करेगा।
उक्त बाइक रैली में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं विनोद शुक्ला, रंजीता पाठक एवं दीपक सिंह चंद्रमणि चौबे, सुमित सरोज, अरविंद सिंह, नीरज गुप्ता, अमन मिश्रा, रविंद्र भदोरिया, अशोक तिवारी, कौशलेंद्र परिहार, अजीत श्रीवास्तव, शिव त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *