निराला नगर मैदान में दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निराला नगर मैदान में दो लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में है। मैदान में 60 हजार करीब कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इन्हें बढ़ाया भी जा सकता है। इतनी भीड़ में बहुत से लोग जो मंच से बहुत दूर होंगे वे प्रधानमंत्री को साफ-साफ नहीं देख सकेंगे। इसलिए इन लोगों के लिए मैदान में दोनों तरफ एलईडी लगाई जा रही है ताकि वे प्रधानमंत्री को ठीक से देख सकें। मैदान में दोनों तरफ पांच-पांच एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे एक फायदा यह भी होगा कि प्रधानमंत्री को करीब से देखने का लोगों का मौका मिलेगा। इसके अलावा एक एलईडी स्क्रीन मंच पर बैठे लोगों के पीछे की तरफ भी रहेगी।मैदान में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए 61 ब्लाक बनाए गए हैं। इसमें लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को बैठाया जाएगा। इसके अलावा रैली में शामिल होने के लिए आने वालों के लिए मैदान में ही 50 शौचालय बनाए जा रहे हैं। साथ ही उनके लिए पानी की व्यवस्था भी की जा रही है, इसके लिए पानी के छह टैंकर भी लाए जाएंगे।
इसके साथ ही मंच के पीछे तीन हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों को 26 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सिर्फ फिनिशिंग की जाएगी। इसके अलावा कोई बड़ा काम नहीं होगा इसके साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मैदान में दिए गए लक्ष्य के मुताबिक भीड़ को लाएंगे। इसके साथ ही सभी जनप्रतिधियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर से कारों में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचेंगे। यह निर्देश सांसद से लेकर पार्षद तक सभी के लिए लागू है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *