“श्री बाँके बिहारी जी सेवा समिति” ने अपना 19वां वार्षिक महोत्सव रविवार दिनांक 26 दिसंबर 2021 को जी.टी रोड स्थित “होटल ब्रिज” में धूम धाम से मनाया। महोत्सव में ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी को “बाल भोग”, “छप्पन भोग”, एवं “36 व्यंजन” का भोग लगाया गया। महोत्सव का शुभारम्भ सुन्दर काण्ड के पाठ से किया गया l सरकार द्वारा जारी किये गए कोविड-19 के सभी नियमो का पालन किया गया एवं नाईट कर्फियु को देखते हुए रात्री 9:00 बजे तक महोत्सव का समापन किया गया ।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण बाँके बिहारी मंदिर के राजभोग सेवा अधिकारी “आचार्य श्री कमल किशोर जी गोस्वामी” , जो विशेष रूप से शहरवासियो को आशीर्वाद देने वृन्दावन से कानपुर पधारे l
अपने स्वर से राधा नाम का रस बरसाने, वृन्दावन से पधारे भजन गायक “श्री परस लाडला” ने भजनों से पूरा वातावरण को राधे-मय कर दिया l भजनों के भाव में वहाँ उपस्थित भक्तो ने अपने अपने नृत्य के माध्यम से भगवान् को रिझाया। साथ ही बरेली से पधारे शिवम् शर्मा और कानपुर के कुमार संदीप ने भजनों के माध्यम से सभी भक्तो को झूमने में मजबूर कर दिया l
महोत्सव में विजय गुप्ता, राम सेवक अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, नितेश महेश्वरी, पंकज गुप्ता, पवन अग्रवाल, रोहित भगत, कन्हैया अग्रवाल, आदि संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे।

