राष्ट्रपति जी ने सेवा में सक्रिय पूरी टीम को शुभकामनाएं दी

माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने कहा हिमालय की दुर्गम पर्वत श्रृंखलाओं से लेकर कन्याकुमारी के समुद्र तट तक और पूर्वोत्तर भारत की हरी भरी धरती से लेकर गुजरात के पश्चिमी मरुस्थल तक सरल और सुगम यातायात प्रदान करने वाली भारतीय रेल को मेरी शुभकामनाएं। लंबे समय के बाद दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ तक की सुखद और मनोरम रेल यात्रा में मैं और मेरा परिवार अत्यंत प्रभावित है। इस स्मरणीय यात्रा में मुझे रूरा एवं झींझक में अपने पुराने मित्रों एवं सगे संबंधियों से मिलने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। मेरा यह पूर्ण विश्वास है कि प्रतिदिन करोड़ों भारतीयों की प्रिय परिवहन सेवा के रूप में भारतीय रेल विश्व भर की रेल सेवाओं में अग्रणी स्थान बनाए रखेगी उन्होंने भारतीय रेल की सेवा में सक्रिय पूरी टीम को साधुवाद व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *