गिरफ्तारी के बाद पीयूष जैन को काकादेव थाना में रखा गया

जिसके पास अरबों की दौलत हो और उसे जमीन पर सिर्फ एक गद्दे में सोना पड़े, तो यह समझना स्वाभाविक है कि नींद कैसे आयी होगी. कुछ ऐसा ही हाल हुआ करोड़ों की दौलत में खेलने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन का. देर रात सेंट्रल जीएसटी की तरफ की गई गिरफ्तारी के बाद पीयूष जैन को काकादेव थाना में रखा गया. पीयूष जैन की रात जमीन पर लेटकर ​बीती. आज उसे सीएमएम कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी.
कानपुर और कन्नौज में करीब 284 करोड़ की नकदी, जेवरात आदि बरामद होने के बाद रविवार देर रात सेंट्रल जीएसटी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पीयूष के कन्नौज स्थित घर में अभी भी सर्च अभियान चल रहा है. सीबीआइसी के इतिहास में सबसे बड़ी बरामदगी होने के बाद पीयूष जैन राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है. अभी तो सीजीएसटी की टीम जांच कर रही है, इसके बाद आयकर विभाग भी अपनी जांच का दायरा बढ़ाएगा. माना जा रहा है कि इस जांच में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है.
फॉर्म हाउस में जांच, नोट गिनने वाली मशीन भी मंगाई ।सेंट्रल जीएसटी की टीम ने देर रात पीयूष जैन के फॉर्म हाउस में भी पड़ताल की है. वहीं, घर में संदल आयल के ड्रम भी मिले हैं. आज इसके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा सकते हैं. वहीं, सुबह सर्च अभियान के चार और सदस्य कन्नौज स्थित घर में जांच के लिए पहुंचे. सोमवार सुबह एसबीआई के अफसर भी यहां पहुंचे और उनके साथ नोट गिनने वाली मशीन भी थी. माना जा रहा है कि आज देर शाम तक जांच की कार्रवाई पूरी हो सकती है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *