बड़ी नहर से सीटीआई नहर में पानी छुड़वाया गया

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हलवा खाड़ा नेहर से सीटीआई वाली नहर में, नहर कोठी स्थल से, पूजन करके, नहर में पानी छुड़वाया
विधायक ने बताया कि पिछले 15 दिनों से भी ज्यादा समय से सीटीआई की नहर की सफाई कराई जा रही थी और आज सफाई पूर्ण के साथ नहर में, बड़ी नहर के तीनों फाटक खोल कर बड़ी नहर से सीटीआई नहर में पानी छुड़वाया गया।इससे एक तरफ पेयजल हेतु कठिनाइयां दूर होंगी, तो दूसरी तरफ किसानों को सिंचाई के लिए उनके टेल तक पानी पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं सिंचाई विभाग के राव तथा अखिलेश पांडे ,बीएन तिवारी, मंजू तिवारी,आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *