पाइपलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन माननीय नरेंद्र मोदी जी करेंगे

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारत पैट्रोलियम कि बीना मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश के 5 जिलों से होती हुई पनकी तक आने वाली पाइपलाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन माननीय नरेंद्र मोदी जी करेंगे विधायक ने कहा कि यह प्रोजेक्ट 1542 करोड़ रुपए का था जिसको दिसंबर 2018 में प्रारंभ किया गया था और 21 दिसंबर 2021 को अपनी तय समय सीमा के अंदर 36 महीने के ही कालखंड में पूर्ण होकर अब जनता को समर्पित होगा विधायक ने कहा कि हम ही शिलान्यास करते हैं और हम ही उद्घाटन करके जनता को समर्पित करते हैं यह मोदी और योगी की प्रमाणिकता का बड़ा आधार है
विधायक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से एक तरफ सेफ्टी की दृष्टि से दूसरी तरफ तेल के ढुलाई में लगने वाले अतिरिक्त समय के बचत तथा तेल चोरी एवं लीकेज ना होने की दृष्टि से एवं कम लागत में समयबद्ध, उक्त डिपो तक तेल पहुंचने की दृष्टि से, ऐतिहासिक रूप से अतिरिक्त सहायक सिद्ध होगा।मैं गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र और कानपुर की जनता की तरफ से, मेट्रो समर्पण पर एवं उक्त प्रोजेक्ट सहित अन्य तमाम प्रोजेक्ट को समर्पित करने हेतु मोदी जी और योगी जी को बधाई देता हूं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *