एटा के कारोबारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या

एटा के कारोबारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या, डीआईजी से मिलने के एक घंटे बाद हुआ हमला

एटा के अलीगंज निवासी प्रमुख सीमेंट कारोबारी संदीप गुप्ता की सोमवार रात शहर के गांधी आई हास्पिटल के सामने मौत के घाट उतार दिया गया। पान की दुकान पर रुके कारोबारी पर कार से आए दो लोगों ने ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग कर दी। कारोबारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। संदीप गुप्ता का अल्ट्राटेक व जेके सीमेंट वितरक थे। उनका कारोबार पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला है। अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल के पास भी कार्यालय है।

डीआईजी से मिलने के एक घंटे बाद हुई हत्या

संदीप गुप्ता का अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल के पास भी कार्यालय है। सोमवार की शाम 7:30 बजे डीआइजी दीपक कुमार से मिलकर अपने कार्यालय आए थे। यहां से रात करीब साढ़े आठ बजे अपने एक साथी के साथ फारच्यूनर गाड़ी से शहर में ही स्वर्णजयंती नगर स्थित ग्रीन पार्क सोसाइटी जा रहे थे। उनके गार्ड दूसरी गाड़ी में थे, जो पीछे चल रही थी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार संदीप गुप्ता ने रामघाट रोड पर गांधी आई हास्पिटल के सामने समद रोड तिराहे पर पान की दुकान के पास गाड़ी रुकवाई। चालक को उन्होंने रजनीगंधा लेने के लिए दुकान पर भेज दिया।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप आगे की सीट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से कुछ दूरी पर आगे खड़ी एक अन्य कार से दो लाेग निकले और उन्होंने संदीप को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर संदीप को गोली मारकर कार में सवार होकर फरार हो गए। कारोबारी को वरुण ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीआइजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी अस्पता में ही संदीप के गार्ड, चालक के अलवा कार में सवार उनके मित्र से पूछताछ करने में जुटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *