आइआइटी में संबोधन के बाद पीएम मोदी सीधे आइआइटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे

कानपुर l आइआइटी में संबोधन के बाद पीएम मोदी सीधे आइआइटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे. यहां पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अफसरों ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें इसकी खूबियों के बारे में अवगत कराया. यहां से पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ गीतानगर स्टेशन तक मेट्रो का सफर किया l
मेट्रो के इस सफर में पीएम मोदी समेत सीएम योगी का उत्साह देखते ही बना. वहीं, यूपी मेट्रो के अधिकारी इस पल पर आनंदित नजर आए. मंगलवार को आइआइटी के दीक्षा समारोह में शिरकत करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला सीधे कानपुर मेट्रो के आइआइटी स्टेशन पहुंचा. पीएम के इस दौरे के लिए मेट्रो रूट के साथ हर स्टेशन का आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस तरह पीएम मोदी कानपुर मेट्रो के पहले मुसाफिर भी बने l
बता दें कि फिलहाल छह ट्रेनों से कानपुर में मेट्रो की शुरूआत होगी. व्यवस्था ऐसी की गई है कि हर 10 मिनट में स्टेशन पर मेट्रो की उपलब्धता हो. कानपुर मेट्रो के लिए टिकट भी टोकन नहीं बल्कि क्यूआर कोड आधारित होंगे. इसके अलावा गो स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी यात्रियों के लिए होगी. गो स्मार्ट कार्ड पर यात्रा करने वाले शख्स को 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी. स्टेशनों के पहले तल पर यात्रियों को टिकट मिलेगी. गीतानगर मेट्रो स्टेशन में उतरने के बाद सुरक्षा के भारी बंदोबस्त के बीच ने यहां का जायजा भी लिया. गीतानगर स्टेशन से बाहर जीटी रोड आने पर पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *