फतेहपुर में तंमचे की बल पर लूट

फतेहपुर में तंमचे की बल पर लूट, दो सगे भाइयों के घर से नकदी व जेवर लेकर फरार हुए लुटेरे
Tue, 28 Dec 2021
उसके भाई के घर घुसकर शस्त्र के बल पर लुटेरों ने दस लाख रुपये कीमत के जेवरात व दस हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। लुटेरों ने प्रापर्टी डीलर के भतीजे की कनपटी पर तमंचा तान दिया और कहा कि तुम्हारी हत्या की सुपारी मिली है, जिसमें हत्या के लिए 50 हजार रुपये एडवांस मिल चुका है। जिसके बाद परिवार के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो लुटेरे माल लेकर फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम वारदात के बाद घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा कर लिया गया है।

औंग थाने के खदरा गांव निवासी राम सिंह यादव कानपुर में प्रापर्टी डीलर हैं। भाई रमेश यादव का गांव में दूध का व्यवसाय और भैंस का चट्टा है। मंगलवार को प्रापर्टी डीलर की पत्नी सरोजनी व आठ वर्ष भतीजे संजू के साथ घर पर अकेली थीं। मध्य रात्रि करीब छत के रास्ते लुटेरे घर के अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखी ताला तोडऩे लगे। आवाज सुनकर प्रापर्टी डीलर की पत्नी की नींद खुल गई। इस पर उसने आवाज दी तो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण कमरे का दरवाजा नहीं खोला। और लुटेरे छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व छह हजार रुपये नकदी चोरी करके वहां से तो निकल गए।

लेकिन वह यहीं नहीं रुके लुटेरों ने प्रापर्टी डीलर के मकान से सटे बड़े भाई रमेश के मकान में भी छत के लुटेरे अंदर घुस गए। लुटेरों की आहट सुनकर प्रापर्टी डीलर के भतीजे धर्मेंद्र यादव की नींद खुल और कमरे से बाहर निकल आया। इस पर बाहर खड़े एक लुटेरे ने उसकी कनपटी में तमंचा तानते हुए कहाकि तुम्हारी हत्या की सुपारी मिली है। इसके लिए 50 हजार रुपये उसने एडवांस भी ले रखे हैं। लुटेरे के अन्य साथियों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर वहां पर रखी अलमारी का ताला तोड़ चार लाख के आभूषण व चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। मौका पाकर प्रापर्टी डीलर का भतीजा धर्मेंद्र यादव कमरे में अंदर घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी व ग्रामीण दौड़ पड़े। इस पर लुटेरे भाग निकले। पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि पुलिस करीब दो देर से पहुंची। थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घटना पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के लिए फिरौती की बात समझ नहीं आ रही है, फिर भी घटना की विवेचना चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *