कानपुर कमिश्नरेट के नेतृत्व में एसीपी कलेक्टरगंज शिखर वा इंस्पेक्टर कलेक्टरगंज ने चलाया नशा मुक्त अभियान । जिसमे लोगों को किया गया जागरूक। लगातार क्षेत्र में प्रयास कर आज थाना कलेक्टरगंज क्षेत्र में संगठित अपराध जैसे जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध अभियान के संदर्भ में मीटिंग की गई। जिसमे क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग मौजूद रहे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को नशे और सट्टा जैसे गलत कार्यो से बचाना और जो लोग ऐसे अपराध कर रहे हैं उस पर अंकुश लगाना।
2021-12-29
