मा0 राष्ट्रपति, भारत के कानपुर आगमन पर कानपुर की ऐतिहासिक धरोहर बिठूर, धार्मिक व पर्यटक स्थलों के सम्बन्ध में पेंटिंग्स तैयार कराकर मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 राष्ट्रपति जी को भेंट की गयी। यह पेंटिंग्स ग्वालटोली मकबरा निवासिनी सुश्री वरीशा अन्सारी व उनकी बहन सुश्री ज़ेबा अन्सारी द्वारा तैयार की गयी। अवगत कराया गया कि यह पेण्टिंग 03 दिन में बनाई गयी है। सुश्री वरीशा अन्सारी डी0ए0वी0 कालेज की ड्राइंग व पेण्टिंग की प्रथम वर्ष की छात्रा है तथा उनकी बहन केन्द्रीय विद्यालय में अध्यापिका है।
दूसरी पेण्टिंग आवास विकास नौबस्ता निवासी श्री अंशुल मिलन द्वारा अपने साथी श्री राहुल वर्मा के साथ 03 दिन में तैयार की गयी है। श्री अंशुल ने बैचलर आॅफ फाइन आर्ट की डिग्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से प्राप्त की है और मास्टर्स आॅफ फाइन आर्ट की तैयारी कर रहे है। इन्होने पेंण्टिग भारत के सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट श्री मिलिन्द मुलिक से सीखी है। यह सभी तरीके की सैकड़ों पेण्टिंग्स बना चुके हैं और ये वाटर कलर्स पेण्टिंग में पारंगत है।
मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त दोनो पेण्टिंग्स आज सर्किट हाउस में में उनके प्रस्थान के समय सादर भेंट की गयी। मा0 राष्ट्रपति ने उक्त दोनो पेण्टिंग्स को देखकर उनकी चित्रकारिता को सराहा तथा पंेण्टिग बनाने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उक्त पेण्टिंग्स पैक कराकर राष्ट्रपति भवन भेजी जायेंगी।

2021-06-28
