थाना रेलबाजार, हिस्ट्रीशीटर बेंच रहा था सट्टे की पर्ची

कानपुर: थाना रेलबाजार पुलिस ने सट्टे की पर्ची बेंच रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना रेलबाजार क्षेत्र के मोहनदास करम चन्द गाँधी विद्यालय के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। हिस्ट्रीशीटर की पहचान सन्तोष लगड़ा निवासी रेलबाजार के रूप में हुई। अभियुक्त के पास से 1900/- रु0 और 03 अदद सट्टा पर्ची बरामद हुईं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय, उ0नि0 रजनीश यादव, हे0का0 संजीव कुमार, का0 सुनील दीक्षित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *