उन्नाव। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। शहर में ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसलिए घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों से जाने पर विचार कर लें।
कलक्ट्रेट में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने मुख्य बाईपास पर खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने एआरएम रोडवेज से कहा कि मुख्य बाईपास पर बसें न खड़ी की जाएं। बाईपास से कुछ आगे वाहनों को खड़ा कराया जाए। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
मरहला से उन्नाव की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनाें पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सफीपुर से शहर की ओर आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को कब्बाखेड़ा एसपी कार्यालय से होते हुए हरदोई पुल की ओर से निकाला जाएगा। बड़ा चौराहा की ओर जाने पर वाहनाें का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कब्बाखेड़ा से लोकनगर व छोटा चौराहा जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आवास विकास तिराहे से शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरदोई पुल से प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर मोड़ा जाएगा। गदनखेड़ा चौराहा से जिला अस्पताल की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
2021-12-30
