कानपुर मेजर सलमान खान अंतरराज्यीय बस अड्डा झकरकटी पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी ने एसीपी बाबू पुरवा आलोक सिंह को पत्र लिखा है। चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने एसीपी को अवगत कराते हुए कहा कि बस अड्डे पर रोज लगभग 1000 से 800 बसों का आवागमन होता है जिससे हजारों यात्री आते जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि और यात्रियों के साथ होने वाली जहरखुरानी की घटनाओं को देखते हुए बस अड्डे पर कम से कम 40 कैमरे लगवाने की आवश्यकता है।
2021-12-30
