ककवन थानाक्षेत्र स्थित गढ़ेवा गांव में एक युवक 15 दिन पहले अचानक गायब हो गया था

कानपुर। ककवन थानाक्षेत्र स्थित गढ़ेवा गांव में एक युवक 15 दिन पहले अचानक गायब हो गया था। परिवारवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुत्ते जमीन को खोद रहे थे। मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध आई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खोदकर बाहर निकाला। जो पूरी तरह से जला हुआ था। मृतक के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
15 दिन पहले युवक अचानक गायब हो गया था। परिवारवालों ने खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवारवालों ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी युवक को खोज नहीं पाई। इसबीच खेत की जमीन के अंदर से शव की दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकलवाया, जो पूरी तरह से जला हुआ था।
परिवारवालों ने गांव के ही दो युवकों पर मृतक के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है। फिलहाल मामले पर एसपी आउटर व ककवन पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *