कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मिश्रीलाल चौराहे पर आकस्मिक पहुंच कर अंबेडकर बस्ती वासियों से संवाद किया। उसी संवाद के दौरान बस्ती के अंतिम छोर पर, नहर पुलिया पर खड़े, दिव्यांग रमेश पाल को देखा, तो तुरंत उसके पास पहुंच कर उसका हाल चाल लिया और उससे उसकी दिव्यांगता का प्रतिशत पूछा।उसने 80 परसेंट बताया। तो विधायक ने उसको कहा कि तुम ट्राई साइकिल मोटर वाली क्यों नहीं लेते हो ?उसने कहा कि, मुझे नहीं मिल पाई।विधायक ने पास में ही स्थित जन सेवा कें
द्र से तुरंत उसका फार्म भरवाया और दिव्यांग अधिकारी अखिलेश को फोन करके कहा कि अभिलंब उसकी फॉर्मेलिटीज पूरी करवाएं। उसको अभिलंब ट्राई मोटर साइकिल निशुल्क प्रदान करेंगे। यह उसका हक है उसको अभी तक प्राप्त हो जानी चाहिए थी इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। यह सुन उस दिव्यांग का चेहरा खिल उठा।
उसके बाद उसी अंबेडकर बस्ती में आगे बढ़ने पर,एक बहुत ही गरीब व्यक्ति है सुरेंद्र दिवाकर, उसके घर विधायक गए।उसकी विधायक जी को सूचना मिली थी कि उसके दोनों पैर गल गए हैं।जिसका इलाज, पैसे के अभाव में नहीं हो पा रहा है।उसको, सुशील अवस्थी नामक अपने कार्यकर्ता को लगाकर,अविलंब हैलट अस्पताल में साथ लेकर जाने को कहा तथा उनका समय सुनिश्चित कराया तत्पश्चात उसका निशुल्क इलाज और निशुल्क दवा की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई है।
विधायक ने उस को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, वह निश्चिंत रहे,उसका निशुल्क इलाज हैलट में ठीक प्रकार से,अपनी स्वयं की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि उस गरीब और असहाय व्यक्ति की नम आंखें, हम सबको आशीर्वाद प्रदान कर रही थी।
उक्त अवसर पर विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ सुशील अवस्थी, मनीष एवं धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र प्रसाद, सोनू अवस्थी, नेहरू दिवाकर, अशोक सविता,आदि उपस्थित थे।
2021-12-30
