विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को चुनावी झटका लगना शुरू हो गया है

कानपुर l विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को चुनावी झटका लगना शुरू हो गया है।समाजवादी पार्टी से पार्षद दल के नेता रहे हाजी सुहैल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।उन्होंने बताया कि जिस तरह से संघर्ष चल रहा है।उसको देखते हुए अगर प्रदेश सरकार के खिलाफ आपको लड़ना है तो कांग्रेस ही विकल्प के रूप में है।उसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।
उनका यह भी कहना था कि मौजूदा सरकार में गुंडाराज के साथ प्रदेश में भय का माहौल है।महंगाई बेरोजगारी की मार से सभी वर्ग के लोग परेशान है।इसलिए अब कांग्रेस ही एक विकल्प है।जो इसको कंट्रोल कर सकती है।
आपको बता दे कि हाजी सुहैल सपा से पार्षद है और गर निगम सदन के उप सभापति भी रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *