समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी (Pushpraj Jain) के घर पर टीम ने छापा मारा

इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush jain)के यहां छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग और डीजीसीआइ टीम ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह ही समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी (Pushpraj Jain) के घर पर टीम ने छापा मारा है। पुष्पराज जैन ने ही समाजवादी इत्र (Samajwadi perfume) को लांच किया था। इत्र कारोबारी एस मोहम्मद याकूब (Mohammad Yakub) के यहां भी टीम पहुंची है। टीम उनके कारखाने में छापेमारी कर रही है। इधर सपा एमलसी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां भी टीम पहुंची है। दोनों स्थानों पर टीम की छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक आई टी विभाग की टीम पुष्पराज के घर आफिस समेत उत्तर प्रदेश के 50 ठिकानों पर तलाशी कर रही है। शुरूआती जानकारी में टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है।इत्र कारोबारी और समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य पुष्पराज पम्पी जैन के कन्नौज, कानपुर, मुंबई, दिल्ली और लखनऊ शहरों में आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की है। आयकर विभाग ने सुबह करीब 7:15 बजे इन सभी स्थानों पर छापेमारी है। हालांकि एक्सप्रेस रोड कानपुर स्थित प्रगति अरोमा में दोपहर 1:00 बजे तक छापे की कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई थी और वहां ताले बंद थे। समाजवादी इत्र बनाने वाले पम्पी जैन के साथ मोहम्मद याकूब और मोहम्मद अयूब पर भी आयकर विभाग ने अपने छापे डाले हैं। आयकर अधिकारियों के मुताबिक इन छापों में किसी तरह की अव्यवस्था ना हो, इसके लिए कानपुर और कन्नौज में पीएसी के 100 जवानों को भी साथ में लिया गया है। सुबह कानपुर के आधा दर्जन स्थानों पर टीमें रवाना की गई और ठीक उसी समय कन्नौज मुंबई लखनऊ और दिल्ली में भी टीमों को रवाना किया गया। सभी जगह छापों का समय पहले से ही तय कर दिया गया था। कानपुर में आधा दर्जन, कन्नौज में 13 स्थानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *