जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड (ओमीक्रोन) की रोकथाम चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जो एक्टिव केश मिले उनके प्राइमरी व सेकेण्ड्री कान्टेक्ट सैम्पल समय-समय से लिये जायें। उन्होंने कहा कि कोविड (ओमीक्रोन) को दृष्टिगत रखते हुये मेडिकल कॉलेज डेडीकेटेड बिल्डिंग एवं काशीराम हास्टिपल में सभी तैयारी पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मौजूद रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग अधिक से अधिक की जाये और 15 से 18 उम्र, फं्रट लाइन वर्कर्स, हेल्थ लाइन वर्कर्स के लोगो को वैक्सीनेशन हर हाल में किया जाये। उन्होंने कहा कि सरकारी इंटर कॉलेज,नगर निगम, प्रत्येक ब्लाक, विकास भवन, अलग-अलग थानों में वैक्सीनेशन सेन्टर बनाया जाये, ताकि वैक्सीनेशन कर कमी पाये जाने पर तत्काल उपचार हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ग्रीन पार्क में भी वैक्सीनेशन सेन्टर बनाकर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन किया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नेपाल सिंह सहित चिकित्साधिकारी आदि मौैजूद रहे।
2021-12-31
