काली कमाई के धनकुबेर कहे जा रहे पीयूष जैन के बाद इनकम टैक्स की टीम ने समाजवादी इत्र लांच करने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी शुरु कर दी है

कानपुर l काली कमाई के धनकुबेर कहे जा रहे पीयूष जैन के बाद इनकम टैक्स की टीम ने समाजवादी इत्र लांच करने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी शुरु कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव इसे भाजपा द्वारा की जा रही बदले की कार्रवाई करार दिया है। कोरोना की पहली लहर के बाद लगे लॉकडाउन में पुष्पराज जैन ने बात करते हुए इत्रनगरी की दुश्वारियों के बारे में खुलकर बताया था।
बताते चलें कि पुष्पराज जैन एक कुशल व्यापारी होने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के भी काम करते रहते हैं। वह समाजवादी पार्टी के एमएलसी भी हैं। कहा यह भी जा रहा कि पम्पी के ठिकानों पर छापे के बहाने सत्तादल विपक्ष के खजाने पर चोंट करने की जुगत भिड़ा रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन जिस पर जारी है रेड।
पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी एक ऐसा नाम है, जिसने फूलों की खुशबू के जरिये व्यापार से लेकर सियासत तक अच्छा मुकाम हासिल किया है। दुनिया के 30 देशों तक इत्र का कारोबार पहुंचाया। साल 2016 में इटावा-फर्रुखाबाद क्षेत्र से पम्पी जैन को सपा एमएलसी चुना गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *