भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे 5000 स्किल हब केंद्रों का शुभारंभ

कानपुर l भारत सरकार द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर को भी देश 5000 स्किल हब केंद्र में से एक केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के द्वारा 18 से 29 आयु वर्ष के युवाओं को इस कार्यक्रम में कम्प्यूटर और सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा । सफल होने पर इन्हें अप्रेंटिसशिप में जोड़ा जाएगा और कौशल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फाइनेंसियल रिवॉर्ड भी दिए जाने की योजना है । भारत सरकार द्वारा इस योजना के द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार प्रारम्भ करने का इसके माध्यम से सुनहरा अवसर है ।
​आज दिनांक एक जनवरी, 2022 को दोपहर 12 बजे माननीय विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी जी एवं श्री बलराम नरूला, चेयरमैन, टेक्सटाइल एसोसिएशन यू.पी.चैप्टर द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के स्किल हब सेन्टर का शुभारम्भ किया गया । उक्त अवसर पर स्किल हब सेन्टर में 40 ट्रेनीज का Enrollment भी किया गया । माननीय विधायक श्री मैथानी जी द्वारा महिला प्रतिभागियों को भारत सरकार की एवं प्रदेश सरकार की जनहित में संचालित की जा रही मुद्रा योजना, बीमा योजना एवं कौशल योजना आदि की सारगर्भित जानकारी दी और क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने का आवाह्नन किया ।
​उक्त अवसर पर श्री बलराम नरूला, चेयरमैन, टेक्सटाइल एसोसिएशन यू.पी.चैप्टर द्वारा उद्योगों की ओर से प्रशिक्षित होने वाले युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की ।
निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर श्री राजेश कुमार बाजपेयी ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा शिक्षा एवं कौशल मंत्रालय के सम्नवय से स्किल हब पायलेट प्रोजेक्ट 5000 केन्द्रों पर लांच किया गया है, इसमें स्कूल ड्रापआउट एवं जो स्कूल नहीं गये हैं उनको कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *