कानपुर में लगातार चौथे दिन कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाया है. लगातार चार दिन से आ रहे केसों की वजह से अब कोरोना के एक्टिव मामले 26 तक पहुंच गए हैं. नए साल के पहले ही दिन नौ नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए।
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में नए केस आइआइटी के साथ सिविल लाइंस, पनकी, नवाबगंज, एचएएल, तिलकनगर और सर्वोदयनगर में मिले हैं. इसमें आइआइटी पर अब सबकी निगाहें ठहर गई हैं. लगातार चौथे दिन आइआइटी में कोरोना के संक्रमित मिले हैं. फिलहाल चार दिनों की स्थिति पर नजर डालें तो दूसरी लहर खत्म होने के बाद आइआइटी कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आ रहा है. इस बीच, एक संक्रमित होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो गया. हालांकि, पिछले चार दिनों से जिस तरह से कानपुर मेे कोरोना के मामले आ रहे हैं, इसे तीसरी लहर की आहट भी माना जा रहा है लेकिन लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं. जागरूकता के तमाम प्रयासों के बावजूद मास्क से लेकर फिजिकल डिस्टेंसिंग तार तार नजर आ रही है. शनिवार को 3414 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई l
2022-01-01
