शस्त्र जमा कराने के साथ शरारती तत्वों पर करें कार्रवाई

डेरापुर थाने में बैठक कर चुनाव को ²ष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के शस्त्रधारकों के शस्त्र जमा करने के साथ ही शरारती तत्वों पर निषेधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से बचाव को भी नियमों का पालन कराने को कहा गया।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने चौकी व हल्का इंचार्ज के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को ²ष्टिगत रखते हुए निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने कहा कि जिनके पास लाइसेंसी असलहे हैं उसे थाने में जल्द से जल्द जमा कराएं। सिपाहियों के माध्यम से सूचनाएं प्रसारित करें। ऐसे लोग जो अराजक हो या शरारती हो उन्हें चिन्हित करें व निषेधात्मक कार्रवाई की जाए। देर रात तक गश्त करने के साथ गांव के ग्रामीणों को रात्रि में जाग कर निगरानी करने के निर्देश दिए गए। चौराहों, इंटर कालेज एवं महाविद्यालय के आसपास अराजक तत्वों के जमावड़े पर कार्रवाई की बात कही गई। इस मौके पर एसआई पंकज कुमार, रामपुत्र, रंजीत कुमार, भगवान सिंह, विमल कुमार रहे।

चौकीदारों को किया सतर्क

रूरा में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रूरा थाना में गांव के चौकीदारों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की। गांव की सभी गतिविधियों, संदिग्ध लोगों व अवैध शराब बिक्री आदि की तत्काल थाने में जानकारी देने के निर्देश दिए। शस्त्रधारकों के शप्रतिशत शस्त्र जमा कराने के लिए घर-घर सूचना देने को कहा। उन्हें नकद धनराशि देकर सम्मानित भी किया।

रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम ने रविवार को चौकीदारों की बैठक में बताया कि विधान सभा चुनाव की रणभेरी किसी भी समय बज सकती है। चुनाव के दौरान लड़ाई, अवैध शराब की बिक्री, अपराधी आदि हावी होने लगते हैं। गांवों का माहौल शांतिप्रिय बनाए रखने में आपकी भूमिका बेहद अहम होगी, इसलिए किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखे तत्काल थाने में जानकारी दें,जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अवैध शराब बिक्री के साथ पीने-पिलाने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में कस्बा इंचार्ज प्रभाकर पांडेय, चौकीदार राम प्रकाश, रवींद्र, भिखारी, राम रतन, राजेन्द्र, रमेश, फूल सिंह, राधेश्याम, राजेन्द्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *