कानपुर। संगठित अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मूलगंज पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोच लिया।
अभियुक़्तों की पहचान राजू नि. भगत सिंह मार्केट थाना अनवरगंज, सरवन नि. फूल वाली गली चमड़ा मण्डी थाना अनवरगंज, कल्लू चौरसिया नि. फूलवाली गली थाना अनवरगंज, इरफान नि.थाना बजरिया को मूलगंज चौराहे के पास, सिटी पैलेस होटल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 52 पत्ते ताश व 2140 रूपये मालफड़ बरामद हुये ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, उ0नि0 बृजेश कुमार शुक्ला, हे0का0विजय पाल सिंह, का0 सर्वेश कुमार, का0 नीरज कुमार शामिल रहे।
2022-01-03
