पुलिस की लापरवाही से 6 दिन तक पानी में सडता रहा शव

पुलिस की लापरवाही से 6 दिन तक पानी में सडता रहा शव नहीं किया एक बार भी ढूंढने का प्रयास

जहां बीते दिनों 29 दिसंबर 2021 को गोविंद नगर थाना अंतर्गत दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में स्थित गुजैनी बाईपास पुल के नीचे से गुजर रही झांसी रेलवे लाइन मे सुबह ड्यूटी के लिए जा रहे युवक की ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी जिसका शव ट्रेन की टक्कर लगने से रेलवे ट्रैक के नीचे बह रही पांडू नहर में जा गिरा था। जिसे देख वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी जिनकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की खानापूर्ति कर शव को बिना ढूंढने ही वहां से चली गई थी जिसका शव आज पूरे 5 दिन बाद घटनास्थल से महज 700 मीटर दूर बर्रा थाना क्षेत्र में स्थित मेहरबान सिंह पुरवा नहर मे पानी के ऊपर उतराता दिखा जिसे देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची बर्रा थाना पुलिस जिन्होंने शव की पहचान कराकर उनके परिजनों को घटनाक्रम मे बुलवाया जहां उसकी पहचान गुजैनी जे-ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय रितेश वैश पिता गोपी किशन के नाम से हुई जोकि 29 दिसंबर 2021 को सुबह 9:00 बजे गुजैनी घर से पनकी अपने काम पर जाने के लिए निकला था जिस दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई थी और शव नहर में बह गया था।जहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि उसी दिन कार्रवाई कर ढूंढा होता तो मिल जाता शव l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *