पुलिस व आबकारी टीम ने शराब दुकानों पर की जांच

सिकंदरा सीओ, थाना पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ पैदल मार्च किया व अंग्रेजी और देसी शराब ठेकों की दुकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शराब की जांच के साथ ही अभिलेख देखे गए।

सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ ने थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा व आबकारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार की संयुक्त टीम के साथ सिकंदरा कस्बे में पहले पैदल मार्च किया बाद में कस्बा रसधान, सिकंदरा, बिरहाना चौराहा, सूर्या तिराहा, पटेल चौक के पास खुले अंग्रेजी, देसी शराब की दुकानों पर सघन जांच की। यहां ठेकों पर स्टाक व दस्तावेज सही पाए गए। लेकिन दुकानों के अंदर बैठकर शराब पी रहे लोग पुलिस को देख फरार हो गए। सेल्समैन को कड़ी चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ ने कहा कि अगर मिलावटी व नकली शराब मिली तो सेल्समैन व ठेका मालिक के खिलाफ मुकदमा होगा। मानक के हिसाब से ही काम करें। पुलिस टीम लगातार जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *