पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में दो पक्षों में मारपिट में दो महिलाएं घायल हुई , घायल महिलाओं को पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया भोगनीपुर कोतवाली में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जगदीशपुर गांव के महेन्द्र ने बताया कि उसके घर के सामने मुकेश संखवार की किराने की दुकान है। दोनो के बीच पुराना विवाद है , सोमवार की शाम बिजली खराब हो जाने के कारण छत पर चढ़कर ठीक करने लगा उसी पोल से मुकेश का भी कनेक्शन है।जिसको लेकर विवाद करने लगा मना करने पर उसने मारपीट कर दी जिसमे उसकी पत्नी रेशमा घायल हो गई ,वही मुकेश ने बताया कि महेंद्र ने मारपीट कर दी जिसमे उसकी पत्नी बिनीता घायल हो गई , दोनो पक्षों से तहरीर दी गई है ,उपनिरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि इलाज के लिये सीएचसी भेजा गया , मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
2021-06-29
