इलाज के लिए अस्पताल जा रही बंदना मिश्रा की वीआईपी प्रोटोकॉल के चक्कर में सड़क जाम में हुई मौत के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर किया प्रदर्शन
कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक चौराहे पर मंगलवार दोपहर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के लोगों ने विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन कर कहां कि राजशाही की भेंट चढ़ कर जाम में फंसकर जान गवाने वाली शहीद वंदना मिश्रा जी के मामले में सबक ले शासन और प्रशासन
वीआईपी प्रोटोकॉल के चक्कर में एंबुलेंस और निजी गाड़ियों में अस्पताल ले जा रहे मरीजों को रोका ना जाए बल्कि त्वरित रास्ता देने का प्रबंध कराया जाए और तत्काल निर्देश दिए जाएं। वीआईपी प्रोटोकॉल के कारण जान गंवाने वाली बंदना मिश्रा के परिजनों के लिए यही संवेदना और माफी होगी साथ ही सबक लो कि आइंदा आगे ऐसा न होl
आयोजन में शामिल हुए लोगों ने अपने अपने गले में तख्तियां लटका रखी थी जिनमें लिखा था कि माफी नहीं आदेश चाहिए फिर ऐसा नहीं होना चाहिए
साथ ही परिषद के संरक्षक मनीष शर्मा ने कहा की *राजाओं का युग चला गया है लोकतंत्र में सभी को समान अधिकार प्राप्त है आम आदमी के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए सुरक्षा प्रोटोकॉल के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा लापरवाही का प्रायश्चित यही है कि वंदना जी की मृत्यु से सबक लेते हुए जिम्मेदार नजीर पेश करें यही विनती है l
