चुनाव के मुद्दे पर प्रमुख रूप से चर्चा

आज 29 जून 2021 को शहर के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक आयोजित हुई जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मुद्दे पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई. बैठक में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई , जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजू दिवाकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह समेत सभी सपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य एवं प्रमुख नेता शामिल हुए.
बैठक में सपा नेताओं ने प्रदेश में जगह जगह से सरकार द्वारा किसी भी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के लिए किये जा रहे कुक्र्त्यों के कड़ी भर्त्सना करते हुए ये प्रतिबद्धता दिखाई के धर्मनिरपेक्ष लोग एक जुट हो कर के ऐसी सांप्रदायिक शक्तिओं का सामना करेंगे और सरकार चाहे जितना भी शोषण और आक्रामकता दिखाए लेकिन लेकिन देश के प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए वो अपनी राह पर चलते रहेंगे.
विधायक अमिताभ बाजपेई ने सभी शामिल सदस्यों को भरोसा दिलाया की भाजपा की साजिश एवं जनविरोधी नीतियाँ जनता के सामने आ चुकी हैं और प्रदेश में परिवर्तन के बयार चल चुकी है जिसका परिणाम जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दिखा हालाँकि भाजपा खबरों में बने रहेने के लिए अध्यक्ष के चुनाव में जोड़ तोड़ करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है परन्तु यही लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के असली परीक्षा है और समाजवादी पार्टी के सदस्य इसमें खरे उतरेंगे .
बैठक में पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, लालसिंह तोमर,सतीश निगम, कमलेश दिवाकर एवं हरीओम पांडे, सर्वेश यादव, जितेंद्र कटियार, बबलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *