कानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर नगर की आपात बैठक संयोजक बी एल गुलाबिया के नेतृत्व में हुई. बैठक में मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब की गलत रिपोर्ट के कारण मेडिकल कॉलेज की छात्राओं का गलत इलाज हो सकता है? तो आम नागरिक तथा वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जान भी जा सकती है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला व्दारा इतनी व्यापक घटना को हल्के से लेना ही सरकार की योजना को असफलता का स्पष्ट परिचायक है. बैठक में नोडल अधिकारी की घोर लापरवाही की व्यापक निन्दा करते हुए, उ प्र सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोविड-19 में के प्रकरण में शासन स्तर से जांच करवा कर ऐसे नोडल अधिकारी को कानपुर मेडिकल कॉलेज से हटाकर जांच किया जाय. बैठक में सीएमओ के बयान को गम्भीरता से विचार किया गया. जिसमें कोरोना को हल्के में न लेने की सलाह जनमानस को दिया है. बैठक में बी एल गुलाबिया, सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रैम नारायण वर्मा, रविन्द्र कुमार मधुर, ताराचंद, रामहरख, राम शरण गौतम, आदि मौजूद रहे l
2022-01-06
