जिलाधिकारी श्री विशाख जी० ने आज ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया

कानपुर नगर l
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० ने आज ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। कल दिनांक 7 जनवरी, 2022 से ग्रीन पार्क स्टेडियम में मेगा वैक्सिनेशन कैंप का पुनः शुभारंभ होगा, जिसमें मुख्य रूप से 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए डेडीकेटेड 10 वैक्सीनेशन काउंटर खुला जायेगा| उक्त कैंप में युवाओं के लिए 10 विशेष वैक्सीनेशन काउंटर बनाए गए हैं| युवाओं के लिए ग्रीन पार्क में अलग अलग थीम पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं| बच्चों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए टोकन व्यवस्था तथा एक्सपर्ट डॉटा एंट्री ऑपरेटर भी लगाए जाएंगे| इसके अतिरिक्‍त स्कूल (on site) में भी 15 से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं के लिए वैक्‍स‍िनेशन कैंप लगातार लगाए जा रहे है। ग्रीन पार्क में सकेंड डोज के लिए अलग से 03 काउन्टर लगाए जाएंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सिविल डिफेन्स के वार्डन, पीआरडी के जवान तथा पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है| जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 9:30 से प्रत्‍येक सेंटर पर वैक्सिनेशन प्रारम्भ हो जाए, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नेपाल सिंह समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *