लावारिस शवों के लापता दुखी परिजनों की आत्मशांति हेतु प्रभु ईशू से प्रार्थना की गई

कानपुर l समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे हैं पांच दिवसीय कन्धादानअभियान के तहत आज दूसरे दिन बड़ी संख्या ईसाई समुदाय द्वारा कन्धादान कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम का प्रारंभ लावारिस शवों के लापता दुखी परिजनों की आत्मशांति हेतु प्रभु ईशू से प्रार्थना की गई आज कन्धा दान देने में मौसम भी बाधा नहीं बन पाया लोगों का उत्साह इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर दिखाई दे रहा था एक और बारिश हो रही थी और दूसरी और लोग पुष्पवर्षा करते हुए शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की ओर अग्रसर रहे।
कार्यक्रम में कन्धादानियों मे प्रमुख रूप से-आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई पवन गुप्ता पास्टर जितेन्द्र पास्टर सैमुअल सिंह पास्टर संजय आलविन पास्टर सेमिराव दिलीप यादव कन्हैया भाटिया राकेश राव अशीष गुप्ता जीतू सोनकर कुनाल जीतू कैथल शुभम कटियार राहुल गौतम विजय सागर राम प्रसाद रसिक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *