कानपुर देहात थाना अकबर पुर के दबंग भूमाफिया विमल त्रिवेदी से पीड़ित सर्वेश कुमार ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करके अपनी आपबीती बताई

कानपुर 7 जनवरी। कानपुर देहात थाना अकबर पुर के दबंग भूमाफिया विमल त्रिवेदी से पीड़ित सर्वेश कुमार ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करके अपनी आपबीती बताई।
वार्ता के दौरान सर्वेश ने बताया कि उसकी जमीन आराजी नम्बर 101 , जो 0.1330 हे0 ककरदही तहसील मैथा में स्थित है। इसकी इसी जमीन को क्षेत्र के दबंग भूमाफिया विमल त्रिवेदी कब्जा करके सडक़ बनाने के नाम पर जमीन को हड़प रहे हैं। इस बात की शिकायत उपजिलाधिकारी कानपुर देहात एवं सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत करवाया गया जिसके आधार पर लेखपाल, कानूनगो को निर्देशित किया गया जो भूमाफिया के दबाव में गलत तरीके से पैमाइश करते हैं वह भी उसकी अनुपस्थिति में।
सर्वेश का कहना है कि उसे पैमाईश के समय न तो फोन किया जाता है न किसी प्रकार की सूचना दी जाती है। मनमाफिक भूमाफिया विमल त्रिवेदी नपवा देता है।
वास्तविक नक्शे की माँग करने पर उपलब्ध नहीं है कह कर टाल दिया जाता है। सारी रिपोर्ट घर पर सभी गुट के लोग मिलकर मनमाने ढंग से तैयार कर रहे हैं।
वार्ताकार सरकार से निवेदन करता है कि उसकी जांच उचित तरीके से करा कर मदद की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *