पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक से गुस्साए युवाओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का सुभाष चौक,सूरजकुंड, गोरखपुर में पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा नेता नितिश चौरसिया व उनके युवा साथियों के द्वारा पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। शिवांग द्विवेदी,शिवम गुप्ता,प्रिंश निषाद,राहुल मद्धेशिया,रवि यादव,सत्यम गुप्ता,रितेश, अंश श्रीवास्तव, रास तिवारी,सुभम गिरी,दिव्यांशु मल्ल,रवि आदि मौजूद थे।
नितिश चौरसिया ने कहा की बुधवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करने जाते समय प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में सुरक्षा चुक को लेकर देश-भर में पंजाब सरकार के प्रति गुस्सा है ,कांग्रेस ने किसानों की आड़ में अपना रंग दिखा कर देश के एक एक पैमाने पे लॉंछल लगाने का कार्य किया है । इस देश का युवा कभी भी कांग्रेस के छलावे में नही आएगा ।

