शनिवार पतारा विकास खंड सभागार में शपथ ग्रहण कराया गया,

घाटमपुर कानपुर नगर l
पतारा विकासखंड के तिलसडा गांव में बीते दिन हुए उपचुनाव मे विजयी प्रत्याशी एवं सदस्यों को शनिवार पतारा विकास खंड सभागार में शपथ ग्रहण कराया गया, जहां शपथ ग्रहण के बाद विजयी प्रत्याशी सुलेखा कुशवाहा द्वारा गांव में विकास कराए जाने एवं गांव वासियों के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही गई, आपको बताते चलें पतारा विकास खंड क्षेत्र के तिलसडां ग्राम पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति की महिला प्रधान पद के उपचुनाव में 2 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिला था,
जहां शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए उपचुनाव में ग्रामीणों द्वारा लगभग 71% वोट डाले गए थे, वही उपचुनाव में कुल 3282 मतदाताओं में लगभग 2303 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पूर्व प्रधान रही शकुंतला कुशवाहा की बहू सुलेखा कुशवाहा पत्नी दीपू कुशवाहा को 351 वोट से जिताया था, ज्ञात रहे की पूर्व प्रधान शकुंतला कुशवाहा की मृत्यु बिमारी के चलते कुछ माह पूर्व हुई थी, जिसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी बहू सुलेखा कुशवाहा ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर ग्रामीणों ने अपने मताधिकार के प्रयोग से एक बार फिर सुलेखा कुशवाहा के ऊपर विश्वास जताया और उन्हें जीत दिलाई है, शनिवार को पतारा विकास खंड सभागार में एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ला द्वारा विजयी प्रत्याशी सुलेखा कुशवाहा एवं अन्य ग्रामों के वार्ड में हुए सदस्यों के उप चुनाव में जीते हुए सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलाई गई, इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति अजय सिंह के अलावा अन्य विकास खंड अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *