आतंकी के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए थे कानपुर कमिश्नर असीम अरुण

आतंकी के एनकाउंटर के बाद चर्चा में आए थे कानपुर कमिश्नर असीम अरुण, यहां देखिए पूरा प्रोफाइल

कानपुर शहर के पहले पुलिस कमिश्नर बनाए गए असीम अरुण मूल रूप से कानपुर मंडल के जनपद कन्नौज के निवासी हैं। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। तीन अक्टूबर 1970 को इनका जन्म बदायूं में हुआ था। इनके पिता श्री रामअरुण की गिनती भी प्रदेश के तेजतर्रार आईपीएस में होती थी। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी का पद भी संभाला था। असीम की मां शशि अरुण जानी-मानी लेखिका हैं।

लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा

असीम अरुण ने लखनऊ के सेंट फ्रांसिस कॉलेज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बीएससी किया। इसके बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी की और सेलेक्ट हुए। क्योंकि पिता भी असीम को अपनी तरह आईपीएस अफसर ही बनते हुए देखना चाहते थे। आईपीएस अफसर बनने के बाद असीम अरुण धीरे-धीरे यूपी पुलिस की रीढ़ बनते गए।

एनकाउंटर के बाद से चर्चा में

यूपी एटीएस के इस जाबांज अफसर को जानकारी मिली थी कानपुर के जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी आईएसआईएस का आतंकी सैफुल्लाह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लखनऊ में छिपा हुआ है। तब उन्होंने एटीएस कमांडो के साथ ठाकुरगंज इलाके में आतंकी को घेर कर ढेर किया था।

कई जिलों की कमान संभाली

आईपीएस सेलेक्ट होने के बाद उन्होंने हाथरस,बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, आगरा, अलीगढ़ और गोरखपुर में एसपीऔर पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद इन्होंने लखनऊ एटीएस में भी कार्यभार संभाला। फिलहाल अभी तक असीम अरुण यूपी 112 में अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी का पदभार संभाले हुए थे। निर्भीक और शानदार प्रदर्शन की वजह से असीम अरुण को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सिक्यूरिटी में शामिल किया गया। उसमें वे एसपीजी के क्लोज प्रोटेक्शन टीम के हेड थे। इसके अलावा वे एसपीजी, एनएसजी और सीबीआई में भी सेवाएं दे चुके हैं।

स्वाट टीम के गठन में अहम योगदान

स्वॉट टीम आतंकी वारदातों से निपटने और खतरनाक मिशन को पूरा करने के लिए गठित की जाती है। इसमें प्रत्येक कमांडो बड़े और आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। इस टीम की शुरुआत करने का श्रेय भी आईपीएस असीम अरुण को ही जाता है। 2009 में अलीगढ़ में तैनाती के वक्त इन्होंने देश की पहली जिलास्तरीय स्वाट गठित की थी। इसके बाद आगरा में डीआईजी रहते हुए इन्होंने वहां भी इस टीम की शुरुआत की।

असीम अरुण का पूरा प्रोफाइल

-3 अक्टूबर 1970 को बदायूं मे जन्म हुआ

-पिता श्रीराम अरुण आईपीएस व पूर्व डीजीपी

-प्राइमरी एजूकेशन लखनऊ से पूरी की

-दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन

-1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं असीम

-2009 में अलीगढ़ में पहली स्वाट टीम गठित की

– एसपीजी, एनएसजी, सीबीआई में भी सेवाएं दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *