रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

हमीरपुर : ऐण्टि करप्शन टीम झाँसी ने राठ तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को पुलिया निर्माण की अनुमति दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, टीम लेखपाल को पकड़कर कोतवाली ले गई।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन झाँसी के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया की औता गाँव निवासी मयंक कुमार ने पुलिया निर्माण की अनुमति दिलाने के लिए राठ तहसील के लेखपाल रामाशंकर तिवारी द्वारा रिश्वत माँगने की शिकायत की थी। बताया तहसीलदार से पुलिया निर्माण की अनुमति दिलाने के लिए सम्बन्धित लेखपाल द्वारा 30 ह$जार रुपए रिश्वत की माँग की गई थी, जिसमें 15 ह$जार पहले और 15 ह$जार काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। 29 जून को शिकायतकर्ता द्वारा सम्बन्धित लेखपाल को 15 ह$जार केमिकल लगे हुए नोट लेखपाल के घर पर आकर उसे दिए गए। इसके बाद पुलिस ने लेखपाल के घर पर छापा मार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *