हरदोई जनपद के पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक नवविवाहिता की मौत से सनसनी फैल गयी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज कम लाने के चलते बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मोहम्मदी खीरी के रहने वाले मृतका के भाई मुकेश सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन सुमन की शादी बीती 2 मई को गांव पिपरिया थाना पचदेवरा के रहने वाले विवेश से की थी। जब से शादी हुई तब से मृतका को लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था जिसकी सूचना सुमन ने अपने परिजनों को दी तो सुमन के पिता पूरन सिंह और भाई मुकेश सुमन की ससुराल जाकर आपस मे समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुमन से दहेज में 2 लाख रुपये और दहेज का सामान कम दिए जाने को लेकर परेशान कर रहा था। दहेज में 2 लाख रुपये की लगातार मांग भी कर रहे थे। उसी के चलते बीती रात सभी ससुराल वालों ने मिलकर प्लान के तहत गला दबाकर हत्या कर दी।
जिसके बाद मायके को पड़ोसियों के द्वारा फोन से सूचना मिलने पर आनन फानन में भागकर सुमन की ससुराल पहुंचे तो सुमन को मृत पाया। वहीं मायके वालों ने दहेज की कमी के चलते बेटी को मौत के घाट उतार देने की बात कही है। अब बड़ा सवाल ये है कि इस तरह की दहेज हत्याए आखिर क्यों हो रही हैं। और ये हत्याएं कब तक होती रहेंगी। आखिर दहेज लोभियों पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम क्यो? और कब तक होती रहेंगी बेटियों की हत्याएं?
2021-06-30
