कानपुर आज एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा हिना मैरिज हाल चमनगंज मे ज़िला उपाध्यक्ष वा वार्ड कॉंग्रेस अध्यक्ष इदरीस अहमद के आयोजन में निशुल्क नेत्र परिक्षण एंव मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया।
कैम्प में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा सैकड़ो लोग सुबह से ही शिविर का इंतजार कर रहे थे ।
नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा 83 लोगों की जांच की गई l
कैम्प का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने फीता काटकर किया कैम्प के सह संयोजक सैय्यद सुहैल व मोहम्मद ईशान अजीज़ अहमद चिश्ती शाहनवाज़ अंसारी रहे l
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने बताया कि जौहर एसोसिएशन का लक्ष्य है कि शहर के गरीब और जरुरतमंदों को अच्छा इलाज मुहिया कराना, इसी उद्देश्य से जौहर एसोसिएशन कुलीबाज़ार में जौहर चैरिटेबल क्लीनिक खोलकर निशुल्क जांचे और दवा वितरण कर रही है हाशमी ने आगे बताया इसी क्रम में हर माह में 2 बार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नेत्र शिविर लगाकर मोतियाबिंद से पीड़ित गरीब लोगों का निशुल्क आप्रेशन कराना हमारी प्राथमिकता है l

आज चमनगंज के हिना मैरिज हाल में लगे शिविर में 13 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया सभी का आप्रेशन कल 10 जनवरी को जवाहर लाल रोहतगी में नेत्र चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉ अनुराग यादव व डाॅ एस के यादव की देखरेख में होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के अलावा इदरीस अहमद,हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, सैय्यद सुहैल, मोहम्मद ईशान,मोहम्मद शारिक़ सिद्दीकी, अजीज़ अहमद चिश्ती,फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, सैय्यद जीशान अली, मोहम्मद शहरोज़, शहनावाज अन्सारी, सैफी अन्सारी, मोहम्मद फरीद आदि मौजूद थे।
2022-01-09
