आरोपितों को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया

बांदा : इंटरनेट बैंकिंग के जरिए दूसरे का एटीएम इस्तेमाल कर डेढ़ लाख से ज्यादा रुपये निकालने वाले दो आरोपितों को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी व एटीएम कार्ड सहित कई अन्य बैंक संबंधी सामाग्री बरामद की है।
बैंक उपभोक्ता जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम जौरही देहात कोतवाली के खाते से एक जून को 182893 रुपये सात बार में कट गए थे। उसे मोबाइल में इसकी जानकारी हुई थी। जिसमें उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में आठ जून को किया था। मामले को आइजी के सत्यनारायण ने संज्ञान लिया था। साइबर क्राइम टीम को आरोपितों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। निरीक्षक मोहम्मद फहीम अख्तर ने अपनी टीम के कांस्टेबल दीपराज रविंद्र सिंह, विशाल आदि के साथ मिलकर जौरही गांव के आरोपित मुकेश व अखिलेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। उनके पास से टीम ने 60 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल एक बैंक आइडी कार्ड, चार एटीएम व तीन बैंक पासबुक बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *