कानपुर नगर l जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज नौबस्ता गल्ला मण्डी का निरीक्षण किया | नौबस्ता गल्ला मण्डी में समस्त 10 विधान सभा के लिए स्ट्रां
ग रूम बनाया जाना है जिसके दृष्टिगत उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया |
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में बैटिकेटिंग कराई जाए जिसके लिए अभी से ही प्लानिंग करते हुए कार्य योजना तैयार की जाए | उन्होंने पार्किंग व्यवस्था तथा मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया |
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण व्यवस्था कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही किया जाए |
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व , अपर जिलाधिकारी नगर तथा समस्त संबंधित आर० ओ० उपस्थित रहे |
2022-01-10
