अमरौधा व्लाक प्रमुख चुनाव के लिए चर्चा

पुखरायां । कस्बे के सपा के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के आवास पर बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव पहुचे , जहां पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अमरौधा के आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जहां पर सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया ।
समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव बुधवार को जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह के आवास में पहुँचकर एक बैठक आयोजित की गई , जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिसमें अमरौधा ब्लाक के आगामी प्रमुख चुनाव को लेकर चर्चा हुई , जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिह यादव , वीरसिंह यादव ,समरथपाल यादव जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्रपाल सिह लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष करूणा शंकर दिवाकर , भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष नसीरूद्दीन कुरेशी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार उर्फ बबलू राजा आदि सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया , इनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा । वही पर जिलाअध्यक्ष ने कहा की समाजवादी पार्टी हमेशा न्याय की बात करती है सपा के कार्यकर्ता गरीबो और मजदूरों की मदद करते हैं। अन्याय कभी किसी के साथ नही होने देते है , यही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। इस मौके पर राजेश कुमार , केके सिह , कासिफ खान , बलराम सिह , पवन यादव , राहुल यादव गौरव यादव , शिशुपाल सिह आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *