कानपुर। जिस समय कोरोना के मामलों में गिरावट आनी शुरू हुयी थी,,,उसके बाद से वैक्सीनेशन की रफ़्तार बहुत धीमी हो गयी थी,,,अब तीसरी लहर और बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को देखकर लोग जागरूक होने लगे है,,,,,वैक्सीन सेंटरों पर अब वैक्सीन लगवाने वाले ज्यादा लोग पहुंचने लगे है,,,,,,वही कानपुर के ,,यूएचएम अस्पताल में रोजाना वैक्सीन लगवाने वाले लोगो की संख्या बढ़ रही है,,,,जिससे एक्सट्रा वैक्सीन मंगवानी पड़ रही l
कानपुर यूएचएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनिल निगम ने बताया कि तीसरी लहर आने के बाद से वैक्सीनेशन ट्रिपल हो गया है,,,उनका कहना था कि वैक्सीन की पहली दूसरी डोज के अलावा बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है,,,उन्होंने बताया की नौ महीने बाद बूस्टर डोज लगाई जाती है,,,,उनका कहना है की इस समय काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे है।
