सिकंदरा व राजपुर क्षेत्र में चेकिग के लिए सीमा पर बैरियर लगाने के साथ ही सुरक्षा कर्मियों को रुकवाने के लिए व्यवस्था देखी गई। एसडीएम महेंद्र कुमार ने सीओ सिकंदरा रविकांत संग स्थानों व कालेज को चिह्नित किया व समय रहते सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।
राजपुर में थानाध्यक्ष
कपिल दुबे के साथ चुनावी व्यवस्था देखी जहां बाहर से मतदान के दिन ड्यूटी के लिए आने वाले सुरक्षाकर्मियों रुकने ठहरने के लिए इंटर कालेज व एक डिग्री कालेज समेत दो स्थानों को चिह्नित किया गया। वहीं दो थानों की सीमा से जुड़े जल्लापुर गांव के सामने बेहमई गांव में जालौन जनपद की सीमा को जोड़ने वाला मार्ग पर खास बरा मोड़ के सामने सहित रोड सीमाएं मतदान के दिन सील करने के लिए तीन स्थानों पर बैरियर बनाए जाने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए। वहीं सिकंदरा कस्बे में भी बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों व सुरक्षा बल के ठहरने के लिए चार चिन्हित डिग्री कालेज का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा यहां पर भी तीन जगह बैरियर लगाने का स्थान देखा। एसडीएम व सीओ ने पुलिस कर्मियों से कहा कि आचार संहिता का पालन पूरी तरह से कराएं। इसमें कहीं से भी कोताही न बरती जाए, हमें निष्पक्ष व सही ढंग से चुनाव संपन्न कराना है। इस मौके पर राजपुर एसओ कपिल दुबे, सिकंदरा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा व एसआइ राजेश यादव मौजूद रहे।
