आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से निगरानी समितियों को पुनः एक्टिवेट करते हुए निर्देशित किया गया

कानपुर नगर। जिलाधिकारी कानपुर नगर श्री विशाख जी0 ने आज वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से निगरानी समितियों को पुनः एक्टिवेट करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त 110 वार्डो में आंगनवाड़ी, कोटेदार, बेसिक शिक्षा विभाग से प्रत्येक वार्ड में 3 -3 टीचरों की ड्यूटी लगा कर निगरानी समितियों के साथ घर-घर जाकर सर्वे कर आगमी तीन दिनों के लिए विशेष सर्वे अभियान किया जाना है।विशेष अभियान में निगरानी समिति द्वारा घर घर जाकर ऐसी सूची तैयार की जायेगी जिसमें परिवार के मुखिया का नाम , मोबाइल नंबर एवं परिवार में कितने लोग रहते हैं जिनमें कितने लोगों द्वारा वैक्सिनेशन कराया गया तथा कितने लोगों को प्रथम डोज नही लगी है, कितने लोगों की दूसरी डोज डीयू है तथा परिवार में 15 से 18 वर्ष की आयु के कितने बच्चे है जिनका वैक्सिनेशन नहीं हुआ है । जिनके संबंध में प्रतिदिन सूची तैयार किया जाए। प्रत्येक दिन की सूची तैयार कर सम्बंधित वार्डो में छुटे हुए लोगो के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। साथ ही निगरानी समिति को यह भी सर्वे करना है कि पॉजीटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल का अनुपालन कर रहा है परिवार के अन्य सदस्य द्वारा पॉजीटिव मरीज को अलग रूम में रहे रहे है । तथा लक्षण युक्त मरीजों का चिन्हांकन कर उन्हें दवा वितरण भी किया जाए,व आर आर टी टीम को उनके विषय मे जानकारी भी दी जाए। जिलाधिकारी ने सभी को बताया कि जनपद में 34 लाख लोगो को प्रथम डोज वैक्सिनेशन होना था जिसमें से 30 लाख लोगों का वैक्सिनेशन हुआ है अभी 4 लाख लोग छुटे हुए है उन सभी छुटे हुए लोगो का वैक्सिनेशन किया जाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *